आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1521- पोप लियो दशम ने इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को 'आस्था के रक्षक' की उपाधि दी।

1737- कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए चक्रवाती तूफान में करीब तीन लाख लोगों की मौत हो गयी।

1862- वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिशन ने अपनी पहली खोज इलेक्ट्रिक वॉइस मशीन का पेटेंट ​हासिल किया।

1881- अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।

1902- लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म।

1911- स्वामी विवेकानन्द की सहयोगी एवं समाज सेविका सिस्टर निवेदित का निधन।

1930- जवाहरलाल नेहरू को नैनी सेंट्रल जेल से रिहा किया गया।

1932- पहली बार राजनीतिक कार्यक्रम का प्रसारण सीबीएस ने न्यूयॉर्क में किया।

1942- बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म।

1968- अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन 'अपोलो 7' के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।

1984- अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।

1994- अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।

2000- दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।

2001- त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।

2002- नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2005- तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।

2007- ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

2008- तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगांव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर घाटी में चलने वाली पहली ट्रेन को रवाना किया।


वार्ता

epmty
epmty
Top