आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 06 अक्टूबर की घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1499- फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।

1679- मुगलवंश के 12वें बादशाह नेकसियर का जन्म।

1683- 13 जर्मन परिवार जर्मनी के क्रेफेल्ड से फिलाडेल्फिया आए थे। इस दिन हर वर्ष जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है।

1762- ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।

1858- नाना साहेब पेशवा का निधन।

1862- भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।

1927-डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत वाली पहली फीचर फिल्म 'द जैज सिंगर' रिलीज हुई।

1946- प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का जन्म।

1957- सोवियत संघ ने नोवाया त्रेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1983- पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।

1987- फिजी गणराज्य घोषित हुआ।

1995- यूनेस्को ने वर्ष संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा 1994 में की।

2002- नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।

2004- इजरायल सैन्य अभियान को रोकने का प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो किया।

2007- प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री बाबा साहेब भोसले का निधन।

2007- भारतीय विद्वान, न्यायविद और नेता लक्ष्मी मल सिंघवी का निधन।

2012- प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल बी सत्या नारायण रेड्डी का निधन।

2014- अमेरिकी अभिनेत्री मारियन सेल्डस का निधन।


वार्ता

epmty
epmty
Top