आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

1290- चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।

1590- सबसे कम समय तक पोप रहे पोप अर्बन सप्तम का निधन हुआ।

1760- मीर कासिम बंगाल का नवाब बना।

1825- इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।

1833- महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का निधन हुआ।

1905- महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन का प्रसिद्ध सिद्धांत 'E=mc²' प्रकाशित हुआ।

1908- हेनरी फोर्ड डेट्रायट ने मिशिगन के फोर्ड स्किटी एवेन्यू के प्लांट में अपना पहला मॉडल टी ऑटोमोबाइल तैयार किया।

1932- भारतीय फिल्मों के रोमांस किंग यश चोपड़ा का जन्म हुआ।

1939- पोलैंड ने 26 दिनों के भीषण युद्ध के बाद जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जर्मन सेना ने पोलैंड के लगभग 1,40,000 सैनिकों को कैद करती है।

1949- बीजिंग शहर को चीन की नयी राजधानी चुना गया।

1958- मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।

1961- सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का 100वां सदस्य बना।

1964- ब्रिटिश एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन के टोही विमान टीएसआर-2 ने अपनी पहली उड़ान भरी।

1972- भारत के महान गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ।

1988- लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता आंग सान सू की के नेतृत्व में बर्मा (अब म्यांमार) में राजनीतिक दल नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की स्थापना की गयी।

1996- तालिबान के लड़ाकों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया।

2008- भारत के मशहूर पार्श्व गायक महेंद्र कपूर का निधन हुआ।

2011- पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के कल्लर कहार में एक स्कूल बस दुर्घटना में 30 स्कूली बच्चों सहित कम से कम 37 लोग मारे गये।

2013- इंडोनेशिया से शरणार्थियों को ऑस्ट्रेलिया लेकर जा रहे एक जहाज के जावा तट के पास डूब जाने से 22 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग लापता हो गये।

2014- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने एलजीबीटी समुदाय के अधिकारों के पक्ष में मतदान किया।


वार्ता

epmty
epmty
Top