आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

1580- ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर वापस स्वदेश पहुंचे।

1733- फ्रांस, स्पेन और सार्डीनिया ने जर्मन-विरोधी करार पर हस्ताक्षर किये।

1772- न्यूजर्सी में एक विधेयक पारित किया गया जिसके तहत चिकित्सा अभ्यास करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता अनिवार्य कर दी गयी।

1786- ईडन समझौता: ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के राज्यों के बीच वाणिज्यिक संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1820- प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी ईश्वरचन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ। वे बंगाल के पुनर्जागरण के स्तम्भों में से एक थे।

1872- न्यूयॉर्क सिटी में पहले मंदिर की स्थापना हुई।

1874- पहला ग्रैंड इंटरनेशनल राइफल मैच आयोजित किया गया।

1907- न्यूजीलैंड ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।

1923- बॉलीवुड अभिनेता देवानंद का अविभाजित भारत के पंजाब में जन्म हुआ।

1932- देश के 13वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अविभाजित भारत के पंजाब के एक गांव में जन्म हुआ।

1950- इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।

1959- जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान 'वेरा' से 4580 लोगों की मौत हुई और 16 लाख लोग बेघर हुए।

1973- सुपरसोनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय महज तीन घंटे 32 मिनट में पूरा किया।

1989- बॉलीवुड के प्रख्यात पार्श्व गायक हेमंत कुमार का निधन।

1990- इटली के उपन्यासकार अलबर्टो मोराविया का निधन हुआ।

2007- वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मौत हो गई।

2010- स्कॉटलैंड के सहायता कर्मी लिंडा नॉरग्रोव और तीन अफगान सहयोगियों को अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में तालिबान के सदस्यों ने अगवा कर लिया।

2013- सीरिया में रासायनिक हथियारों को खत्म करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच एक समझौता किया गया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top