आज का इतिहास

आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 10 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-




1846 : एलायस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।

1847 : हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।

1872 : महाराजा रणजीत सिंह का जन्म। देश में क्रिकेट के विकास में उनके योगदान को आज भी बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है।

1887 : भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म।

1914: फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।

1915: क्रांतिकारी जतीन्द्र नाथ मुखर्जी उर्फ बाघा जतीन का बालासोर के अस्पताल में निधन।

1926 : जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हो गया।

1935 : दून विद्यालय की स्थापना।

1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1943: जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।

1961: सोवियत संघ ने 10 सितंबर नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।

1974 : अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।

1976 : इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण। विमान को लाहौर ले जाया गया। यात्री और चालक दल के सदस्य सकुशल मुक्त कराए गए।

1996 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।

1998: येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।

2002 : यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

2007 : एक नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।

2008 : स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।

2013: इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 16 लोगों की मौत।

2015: पूर्वोत्तर जापान में बाढ और भूस्खलन के कारण 90 हजार लोग बेघर हुए।

2016: रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।

वार्ता

epmty
epmty
Top