कोरोना से चिंता- RTPCR गुजरात में जरूरी, मुंबई में पैसेंजर क्वॉरेंटाइन

कोरोना से चिंता- RTPCR गुजरात में  जरूरी, मुंबई में पैसेंजर क्वॉरेंटाइन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने सरकार की चिंताओं में गहरा इजाफा कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका से वापिस लौटने वाले हर व्यक्ति को मुंबई पहुंचते ही क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। उनके सैंपल लेते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका में पाएं कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से यह फैसला लिया गया है।

शनिवार को मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने बीएमसी की ओर से कोरोना के नये वेरीएंट की महाराष्ट्र और देश में एंट्री रोकने के लिये उठाए जाने वाले एहतियाती कदमों की जानकारी देते हुए बताया है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले हर व्यक्ति को मुंबई पहुंचते ही क्वारंटाइन किया जाएगा। मुंबई पहुंचे यात्रियों के नमूने लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से यह फैसला लिया गया है। उधर गुजरात में दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों का आरटीपीआर टेस्ट जरूरी कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से बीएमसी द्वारा आज शनिवार शाम 5.30 बजे सीनियर अधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है।



epmty
epmty
Top