JNU में फिर हुई हिंसा-ABVP एवं वामपंथियों में मारपीट

JNU में फिर हुई हिंसा-ABVP एवं वामपंथियों में मारपीट

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अर्थात जेएनयू एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। कालेज के भीतर बैठक करने के मामले को लेकर एबीवीपी और वामपंथी छात्रों के बीच टकराव हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई छात्र घायल होना बताए जा रहे है।ं मारपीट की इस घटना को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हुए अपने-अपने आरोप लगा रहे हैं। संघर्ष की इस वारदात में तकरीबन दर्जन छात्रों के घायल हो जाने की खबर है। जिनमें से 3 छात्रों को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

राजधानी के विख्यात जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय मेेेें बैठक करने के मामले को लेकर एबीवीपी और वामपंथी छात्रोें के दो गुटों के बीच बीती रात टकराव हो गया। रात में ही पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस सोमवार सुबह मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस का कहना है कि मारपीट जरूर हुई है, लेकिन मामला बहुत बड़ा नहीं है।

एबीवीपी पदाधिकारियों का आरोप है। कि वामपंथियों ने लड़कियां और दिव्यांग छात्रों पर हमला किया और उनको चोंटे आई हैं। घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि जेएनयू में एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं पर वामपंथी गुटों ने हमला किया। हमले में घायल कुछ कार्यकर्ताओं को एम्स में भर्ती कराना पड़ा है। पीड़ितों में एबीवीपी पदाधिकारी, लड़कियां और दिव्यांग छात्र भी शामिल हैं। उनका कहना है कि स्टूडेंट एक्टिविटी रूम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। इसी दौरान एआईएसए, एसएफआई और अन्य वामपंथी दलों के करीब 100 हमलावरों ने वहां पहुंचकर घटना को अंजाम दिया।

दक्षिण पश्चिमी डीसीपी गौरव शर्मा ने इस मामले में कहा कि रविवार रात को वसंतकुंज पुलिस स्टेशन में नारेबाजी और झड़प की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन वहां माहौल शांत था।



epmty
epmty
Top