उप राष्ट्पति ने दी गुरु गोविंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं

उप राष्ट्पति ने दी गुरु गोविंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह राष्ट्र नायक के रूप में सबके प्रेरणा स्रोत हैं।

नायडू ने रविवार को गुरु गोविन्द सिंह की जयंती पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह न्याय एवं निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं।

उप राष्ट्रपति ने कहा दशम गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर देशवासियों को हार्दिक बधाई। महान आध्यात्मिक गुरु समाज सुधारक और पराक्रमी राष्ट्रनायक के रूप में गुरु गोबिंद सिंह जी हमें सदैव प्रेरणा देते हैं। उनका दिखाया मार्ग ही राष्ट्र की उन्नति का मार्ग है।





epmty
epmty
Top