उत्तर प्रदेश की पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

उत्तर प्रदेश की पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा हर रोज कई बदमाश गिरफ्तार किए जाते हैं। एक बार फिर से नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल नोएडा पुलिस को लंबे समय से 4 शातिर लुटेरों की तलाश थी। ये बदमाश आए दिन चोरी, डकैती और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। नोएडा पुलिस ने देर रात दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में इन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ भी हुई जिसमें मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। और बदमाशों का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

2 पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ में घायल हो गए जी ने भी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा, तीन चाकू,कारतूस और चोरी की कार भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।





epmty
epmty
Top