CM के खिलाफ टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामा-3 MLA निलंबित

CM के खिलाफ टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामा-3 MLA निलंबित

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा के भीतर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा और नारेबाजी कर रहे भारतीय जनता पार्टी के 3 विधायकों को 1 दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही भी 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों की ओर से जताए गए तीखे विरोध के बीच दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने भाजपा के 3 विधायकों अनिल बाजपेई, जीतेंद्र महाजन और अजय महावर को 1 दिन के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया है। सवेरे के समय सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई वैसे ही आम आदमी पार्टी के विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा नेता द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में घुस गए।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के एमएलए महेंद्र गोयल ने भाजपा अध्यक्ष से माफी मांगने और उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव सदन के भीतर लाया जाना चाहिए और विपक्ष के नेता को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने आप विधायक मोहिंद्र से लिखित में अपनी बात रखने को कहा तो आप विधायक नारेबाजी करने लगे। जिसके चलते सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

epmty
epmty
Top