ट्रिन ट्रिन- आया फोन- टल गया बड़ा रेल हादसा-जा सकती थी कई जान

ट्रिन ट्रिन- आया फोन- टल गया बड़ा रेल हादसा-जा सकती थी कई जान

नई दिल्ली। इंसान की सजगता और प्रशासन की तत्परता से किसी भी बड़े मामले को होने से रोका जा सकता है। राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा दिखाई गई सजगता के बाद पुलिस को किए गए फोन से एक बड़ी रेल दुर्घटना होने से बच गई।

दरअसल राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी थाने के हेड कांस्टेबल बलवान सिंह के पास राम कुमार नामक एक व्यक्ति का फोन आया। रिसीव किये जाने पर रामकुमार ने बताया कि मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में फेस टू के पास रोहतक से दिल्ली जाने वाली रेल पटरी टूट गई है। तुरंत ही समय गवाएं बगैर हेड कांस्टेबल बलवान सिंह थाने के एसएचओ मुकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए तुरंत लाल रंग का कपड़े का इंतजाम करते हुए उसे एक लकड़ी से लपेट कर उसे टूटे हुए रेल ट्रैक के पास लगा दिया। जिससे आने वाली रेलगाड़ी के चालक को खतरे का संकेत मिल जाए। इसके बाद नांगलोई के पास से रेल ट्रैक को बंद कर दिया गया और मेंटेनेंस टीम के कर्मचारी तुरंत ही मौके पर पहुंचे। काफी देर तक उन्होंने रेल पटरी की मरम्मत की। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी घटना में स्थानीय व्यक्ति रामकुमार और पुलिस अधिकारियों ने समय रहते बहुत ही सही कदम उठाया है। जिसके कारण बहुत बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। उन्होंने कहा कि तत्परता दिखाकर एक बडा रेल हादसा टालने वाले तीनों को इस काम के लिए इनाम दिया जाएगा।











epmty
epmty
Top