राज्यसभा में महेन्द्र प्रसाद और बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि

राज्यसभा में महेन्द्र प्रसाद और बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राज्यसभा ने आज अपने वर्तमान सदस्य महेन्द्र प्रसाद प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज तथा कुछ अन्य दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। सदन की कार्यवाही शुरु होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने प्रसाद तथा अन्य लोगों के निधन की जानकारी दी। प्रसाद जनता दल (यू) के बिहार से राज्यसभा के सदस्य थे। उनका लम्बी बीमारी के बाद पिछले दिनों दिल्ली में निधन हो गया था । वह दवा उद्योग से जुड़े हुए थे ।

नायडू ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य जोयंता राय , देबेन्द्र नाथ बर्मन , एम मोसेज और गनेश्वर कुसुम के निधन की जानकारी दी । सदन ने प्रख्यात कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज को भी श्रद्धांजलि दी। उनका पिछले दिनों निधन हो गया था। बाद में सदस्यों ने मौन खड़े होकर दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी।

epmty
epmty
Top