मुख्यमंत्री के चेहरे के सर्वे में इस नेता को लगा झटका? यह सबसे आगे

मुख्यमंत्री के चेहरे के सर्वे में इस नेता को लगा झटका? यह सबसे आगे

नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा एवं मणिपुर में हो रहे चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही कांग्रेस पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मौजूदा मुख्यमंत्री को ही इस पद का अगला चेहरा घोषित कर सकती है। मिल रही जानकारी के मुताबिक पार्टी की ओर से कराए जा रहे सर्वे में मौजूदा मुख्यमंत्री सबसे आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सर्वे में पिछड़ गए हैं।

बृहस्पतिवार को मिल रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की ओर से पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए सर्वे कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के सर्वे में मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सबसे आगे चल रहे हैं। इस सर्वे में कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं, सांसदों एवं विधायकों से उनकी राय जानने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कांग्रेस के भीतर 2 नामों को लेकर चर्चा चल रही थी। अब जानकारी मिल रही है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को इस मामले में अब वरीयता नहीं दी जाएगी? पता चल रहा है कि पार्टी की तरफ से आम जनता को भी फोन करके उनकी राय पूछी जा रही है। कांग्रेस की ओर से यह काम ऑटोमेटेड कॉल सिस्टम के माध्यम से कराया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य यह है कि तकरीबन डेढ़ करोड़ लोगों को अगले कुछ ही दिनों में फोन किया जाएगा।

epmty
epmty
Top