फिर बढे रसोई गैस के दाम-कीमते आज से ही हुई लागू

फिर बढे रसोई गैस के दाम-कीमते आज से ही हुई लागू

नई दिल्ली। रसोई गैस के तौर पर पीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने एक बार फिर से इसके दामों में बढ़ोतरी करते हुए रसोई के बजट में इजाफा कर दिया है। कंपनी की ओर से बढ़ाई गई दरें आज से ही लागू कर दी गई है। जिसके चलते पीएनजी गैस का इस्तेमाल करने वाले लोगों को आज से रोटी पकाने के लिए अपनी जेब से अधिक धनराशि निकालनी पड़ेगी।

शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से पाइप्ड कुकिंग गैस अर्थात पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दामों में दो 2 रूपये 65 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा दिए हैं। दाम बढ़ने के बाद अब राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 50 रूपये 59 पैसे प्रति यूनिट हो गई है।

जबकि पहले पीएनजी के इस्तेमाल पर राजधानी के लोगों को 47 रूपये 96 पैसे प्रति यूनिट चुकाने पड़ रहे थे। कंपनी की ओर से पीएनजी की बढ़ाई गई थी। नई कीमते आज से ही लागू कर दी गई है।

epmty
epmty
Top