विश्व में कोरोना मामलों की संख्या 20.72 करोड़ के पार

विश्व में कोरोना मामलों की संख्या 20.72 करोड़ के पार

नयी दिल्ली।विश्व भर में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से अभी तक कुल 43.62 लाख से अधिक लोगों की जान चली गयीऔर 20.72 करोड़ से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए है।

दुनिया भर में जहां पिछले 28 दिन में कोरोना वायरस से 2,68,593 लोगों की जान गयी वहीं इस वायरस से 1,68,54,105 लोग संक्रमित हुए है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 करोड़ 72 लाख सात हजार 710 हो गयी है जबकि 43 लाख 62 हजार 268 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं।

विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.66 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.21 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।

कोरोना संक्रमितों के मामले में दुनिया में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। भारत में संक्रमितों के 32,937 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 22 लाख 25 हजार 513 हो गया है। इस दौरान 35 हजार 909 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 14 लाख 11 हजार 924 हो गयी है। इसी अवधि में सक्रिय मामले 3,389 घटकर तीन लाख 81 हजार 947 रह गये हैं। इस दौरान 417 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 31 हजार 642 हो गया है।

ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 2.03 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.69 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।

संक्रमण के मामले में रूस एक बार फिर फ्रांस से आगे निकल गया है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65.11 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.67 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि फ्रांस में अब तक 64.71 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.12 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 62.97 लाख से अधिक हो गयी है और 1,31,269 मरीजों की मौत हो चुकी है।


वार्ता

epmty
epmty
Top