लड़की से खुदवाई कब्र- गोली मारकर कर दिया उसी में दफन

लड़की से खुदवाई कब्र- गोली मारकर कर दिया उसी में दफन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। लोग अपना बदला लेने के लिये उसे मौत के घाट उतार देते हैं। एक जन्मदिन पार्टी में एक लड़की ने कुछ लोगों को फोटो ले लिये थे। यह फोटो के चक्कर में लड़की की जान ही चली गई। लोगों ने लड़की से ही कब्र खुदवाकर गोली मारकर उसमें ही दफना दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ब्राजील के एक शहर में एक लड़की अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने गई हुई थी। इस पार्टी में कुछ लोग ड्रग्स का नशा कर रहे थे। इसी दौरान लड़की ने उन सभी लोगों की फोटो अपने कैमरे में कैद कर ली। उन लोगों ने लड़की को फोटो लेते हुए देख लिया। बताया जा रहा है कि पार्टी में जिन लोगों की लड़की ने फोटो खींची थी, उन पर आरोप था कि सभी ड्रग्स के धंधे से जुडे हुए थे। उन लोगों ने लड़की के विरूद्ध उसकी हत्या करने की योजना बनाई। हमलावरों ने पहले लड़की को कैद किया। इसके बाद वह उसे अलग स्थान पर ले गये और उसी लड़की से एक कब्र खुदवाई। इसके बाद लड़की को गोली मार दी और उसी कब्र में उसे दफन कर दिया। इसका पूरा खुलासा पुलिस को पूछताछ के दौरान हुआ। पुलिस ने मामले अरेस्टिंग के लिये छापेमारी शुरू कर दी है।



epmty
epmty
Top