चिकित्सक ने जांघ की नस काटकर किया ऐसा हाल-हो गया काम तमाम

चिकित्सक ने जांघ की नस काटकर किया ऐसा हाल-हो गया काम तमाम

नई दिल्ली। मां की मौत के बाद सदमे में आई एन आर आई डॉक्टर ने अपनी जान दे दी है। महिला डॉक्टर ने चिकित्सा में काम आने वाले ब्लेड से अपनी जांघ की नसें काट ली, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला चिकित्सक की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद दौड़ी पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने महिला चिकित्सक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

सोमवार को राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस के अधिकारी ने बताया है कि 40 वर्षीय महिला चिकित्सक मेघा कायल अविवाहित थी और वह लंदन में रह रही थी। जहां वह एक बड़े अस्पताल में न्यूरो एवं मेडिसन की चिकित्सक थी। महिला चिकित्सक का परिवार राजधानी दिल्ली के मस्जिद मोठ इलाके में रह रहा है। उन्होंने बताया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान 40 वर्षीय महिला चिकित्सक मेघा कायल की मां बीमार हो गई थी, जिसके चलते वह अपनी मां के इलाज के लिए लंदन से राजधानी दिल्ली आई थी। 27 जनवरी को महिला चिकित्सक की मां की वृद्धावस्था होने के कारण स्वाभाविक मौत हो गई थी। मां की मौत का सदमा महिला चिकित्सक को सहन नहीं हुआ। मां का क्रिया कर्म हो जाने के बाद से ही महिला चिकित्सक गुमसुम रहने लगी थी। सदमे से गुजर रही मेघा कायल ने तनाव में आकर शनिवार को सवेरे के समय सर्जिकल ब्लेड से अपनी जांघ की नसें काट ली थी। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में ले गए थे, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई है।

epmty
epmty
Top