शाहीन बाग से मुंह लटकाकर वापस लौटा बुलडोजर- लहराया तिरंगा

शाहीन बाग से मुंह लटकाकर वापस लौटा बुलडोजर- लहराया तिरंगा

नई दिल्ली। शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने पहुंचा नगर निगम का बुलडोजर रस्म अदायगी करके वापस लौट गया है। लोगों के भारी विरोध के कारण नगर निगम के बुलडोजर ने एक दुकान के बाहर लगे शटरिंग को हटाया और खानापूर्ति करके वापस चला गया। इससे पहले नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ यहां के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।


सोमवार को राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में बुलडोजर के साथ गई दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की टीम अभियान को गति दिए बगैर वापस लौट आई है। नगर निगम के बुलडोजरों को देखते ही सड़क पर उतर आए लोगों के विरोध के चलते बुलडोजर अपनी रफ्तार नहीं पकड़ सका, जिसके चलते घंटो तक शाहीन बाग इलाके में सड़कों के ऊपर हंगामा होता रहा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ किए जा रहे विरोध को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह खान की मौके पर पहुंच गए थे। हालात यहां तक पहुंचे कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई और अभियान का विरोध कर रहे कांग्रेस के प्रवक्ता परवेज आलम को हिरासत में ले लिया गया है।

इस मामले को लेकर आप विधायक अमानतुल्लाह खान का कहना है कि 3 दिन पहले भी नगर निगम का बुलडोजर आया था। लोगों से आह्वान किए जाने पर लोगों ने अपने अतिक्रमण को खुद हटा लिया है। मस्जिद के बाहर बने वजू खाने को भी हटवा दिया गया है। नगर निगम का बुलडोजर एक शटरिंग को हटाकर रस्म अदायगी करते हुए वापस लौट गया है। बुलडोजर के वापस लौट जाने के बाद कुछ देर पहले तक हंगामा कर रहे लोगों ने अपनी विजय के रूप में मौके पर तिरंगा लहराया है।

epmty
epmty
Top