शाहीन बाग में बुलडोजर पर चढ़ी महिलाएं कुछ लोग लिए गए हिरासत में

शाहीन बाग में बुलडोजर पर चढ़ी महिलाएं कुछ लोग लिए गए हिरासत में

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का शाहीन बाग इलाका आज एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पहुंचे बुलडोजरों के ऊपर महिलाओं के चढ जाने से फिलहाल अतिक्रमण हटाओ अभियान गति नहीं पकड़ पाया है। मौके पर फिलहाल हंगामे का दौर चल रहा है। हंगामे को देखकर सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से हटाया है, जबकि कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है।

सोमवार को राजधानी दिल्ली का शाहीन बाग इलाका जो तकरीबन 2 साल पहले नागरिकता कानून के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को लेकर देशभर में सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा था, आज वहां एक बार फिर से हंगामे का दौर चल रहा है। नगर निगम के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए पहुंचे हुए हैं।

लेकिन जैसे ही नगर निगम के बुलडोजर शाहीन बाग इलाके में पहुंचे तो कार्रवाई के विरोध में कई लोग बुलडोजरों के आगे लेट गए, जबकि कुछ महिलाएं साहस दिखाते हुए बुलडोजरों के ऊपर चढ़ गई है। वहीं कुछ स्थानों पर लोग सड़क पर धरना देते हुए बैठ गए हैं। हंगामा बढ़ते हुए देखकर आगे आई पुलिस ने अभियान अभियान खलल डालते हुए उसके विरोध में सड़क पर उतरे कुछ लोगों को डंडे फटकार कर खदेड़ दिया है। कई लोग विरोध के चलते पुलिस द्वारा हिरासत में भी ले लिए गए हैं। इसके बावजूद फिलहाल कार्यवाही का विरोध जारी हैै

उधर सुप्रीम कोर्ट में भी आज शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई हो सकती है।

epmty
epmty
Top