चिकित्सालय में एडमिट बच्चों को खिड़की से देने आया संता गिफ्ट

चिकित्सालय में एडमिट बच्चों को खिड़की से देने आया संता गिफ्ट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की वीडियो सामने आती रहती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है यह वीडियो क्रिसमस वाले दिन का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ वर्कस ने संता बनकर गिफ्ट दिया।

मिली जानकारी के अनुसार यूरोपीय देश सॉल्वेनिया कुछ बच्चे विभिन्न बीमारियों के चलते उपचार हेतु एक चिकित्सालय में एडमिट हैं। इसी बीच क्रिसमस के दिन उन्हें कुछ वर्कस सरप्राइज के रूप में सरप्राइज देने की योजना बनाते हैं। इसके लिये वे अपने शरीर में रस्सी बांधकर स्वयं को लिफ्ट कराते हैं। जब इस वाकिये को लोग देखते हैं तो चौंक जाते हैं। तमाम वर्कस बालकनी और खिड़की के माध्यम से एंट्री मारते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सभी वर्कस ने संता की ड्रेस पहनी हुई है। बच्चों ने जब उन्हें देखा तो वह खुश हो गये और सोचने लगे कि उन्हें सच में संता क्रिसमस पर गिफ्ट देने चले आये और सभी बच्चों को उन्होंने गिफ्ट दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को पंसद किया जा रहा है और लोगों ने कहा कि संता बनकर इन वर्कस ने बच्चों को बेहतरीन गिफ्ट दिया है।



epmty
epmty
Top