131वीं जयंती पर किया नेहरू को नमन

131वीं जयंती पर किया नेहरू को नमन

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 131वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने जिन मूल्यों के साथ देश की समृद्धि की नींव रखी उन्हें संरक्षित करने के लिए हमें निरंतर प्रयास करना चाहिए।


राहुल गांधी ने ट्वीट किया,भारत आज अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। वह दूरदर्शी थे जिन्होंने भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ हमारे देश की नींव रखी। इन मूल्यों को संरक्षित रखने का हर हाल में प्रयास करना होना चाहिए।इससे पहले वह पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांतिवन गए और पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए





epmty
epmty
Top