बोले तालिबान-महिलाओं का कैबिनेट में क्या काम? वह केवल पैदा करें बच्चे

बोले तालिबान-महिलाओं का कैबिनेट में क्या काम? वह केवल पैदा करें बच्चे

नई दिल्ली। तालिबान के प्रवक्ता सैयद जकीरउल्लाह हाशमी ने कहा है कि अफगानिस्तान में एक महिला मंत्री नहीं बन सकती है। महिला का मंत्री बनाया जाना ऐसा है जैसे उसके गले में कोई चीज रख दी गई हो, जिसे वह उठा नहीं सकती है। महिलाओं का कैबिनेट में होना जरूरी नहीं है। उन्हें केवल बच्चे पैदा करने चाहिए। उनका केवल यही काम है।

अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होते समय महिलाओं को उनके अधिकार देने की बात करने वाले तालिबान के सरकार गठन के साथ ही सुर बदल गए हैं। तालिबान के प्रवक्ता सैय्यद जकीरउल्लाह हाशमी का कहना है कि अफगानिस्तान के भीतर एक महिला मंत्री नहीं बन सकती है। क्योकि महिला का मंत्री बनाया जाना ऐसा है जैसे उसके गले में कोई चीज रख दी गई हो जिसका वजन वह उठा नहीं सकती है। उन्होंने कहा है कि देश में महिलाओं को उतने ही अधिकार दिए जा रहे हैं जितने कि वह जिंदा रहने के लिए सांस ले सके। उन्होंने कहा है कि महिलाओं का सरकार की कैबिनेट में होना जरूरी नहीं है। उन्हें केवल बच्चे पैदा करने चाहिए। उनका यही काम है।

उन्होंने कहा है कि देश में तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाएं अफगानिस्तान में सभी का प्रतिनिधित्व नहीं कर रही है। इससे पहले खबर आई थी कि अफगानिस्तान में महिलाओं के ऊपर पढ़ाई को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। कालेजों के भीतर पर्दे लगवा दिए गए हैं जिसमें एक तरफ लड़के तो दूसरी तरफ लड़कियां बैठकर पढ़ाई करेंगे। इसके अलावा लड़कियों को पढ़ाने के लिए महिला या फिर बुजुर्ग शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं।



epmty
epmty
Top