बोले मुस्लिम छात्र-राम से हर किसी को लेनी चाहिए प्रेरणा

बोले मुस्लिम छात्र-राम से हर किसी को लेनी चाहिए प्रेरणा

नई दिल्ली। नामी गिरामी पुस्तक प्रकाशन की ओर से महान ग्रंथ रामायण को लेकर आयोजित की गई ऑनलाइन रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को दो मुस्लिम छात्रों ने जीतकर सभी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। प्रतियोगिता जीतने वाले दोनों मुस्लिम छात्रों ने कहा है कि राम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

दरअसल दिग्गज प्रकाशन कंपनी डीसी बुक्स की ओर से महाकाव्य रामायण को लेकर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। उत्तरी केरल जिले के वलांचेरी में केकेएसएम इस्लामिक एंड आर्ट्स कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले दो मुस्लिम छात्र बासित एवं जाबिर भी इस ऑनलाइन रामायण प्रश्नोत्तरी में शामिल हुए। आयोजक कंपनी की ओर से जब प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया तो यह दोनों मुस्लिम छात्र प्रतियोगिता के विजई घोषित किए गए।

रामायण प्रतियोगिता जीतने वाले इन दोनो छात्रों ने कहा है कि वह बचपन से ही रामायण महाकाव्य के संबंध में भली भांति जानते थे। वाफी पाठ्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों ने रामायण एवं हिंदू धर्म के संबंध में गहराई से पढ़ना एवं उसके संबंध में जानना शुरू कर दिया। वाफी पाठ्यक्रम में सभी प्रमुख धर्म की शिक्षाओं को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता में विजई रहे जाबिर ने कहा है कि सभी भारतीय लोगों को रामायण एवं महाभारत जैसे महाकाव्य पढ़ने और इनमें लिखी बातें सीखनी चाहिए। क्योंकि यह दोनों महाकाव्य हमारे देश की संस्कृति, परंपरा एवं इतिहास का हिस्सा है। जाबिर ने कहा है कि मेरा मानना है कि इन दोनों ग्रंथों को सीखना एवं समझना हमारी जिम्मेदारी भी है।

क्योंकि राम को अपने पूजनीय पिता दशरथ से किए गए वादे को पूरा करने के लिए राजपाठ का त्याग भी करना पड़ा। आज सत्ता के लिए चारों तरफ मचे संघर्षों के दौर में रहते हुए हमें राम जैसे पात्रों एवं रामायण जैसे महाकाव्यों के संदेश से प्रेरणा लेनी चाहिए।


epmty
epmty
Top