चलती बस में किशोरी से रेप- मां ने किया हंगामा- मचा हड़कंप

चलती बस में किशोरी से रेप- मां ने किया हंगामा- मचा हड़कंप

शिकोहाबाद। राजधानी दिल्ली के बदरपुर से चलकर कानपुर देहात जा रही लग्जरी बस में सवार एक किशोरी के साथ बस के कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। किशोरी के साथ रेप किए जाने की सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार और एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम में बस में पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। रेप की वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

राजधानी दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से चलकर सोमवार की रात एक लग्जरी बस कानपुर देहात के भोगनीपुर के लिए जा रही थी। यात्रियों से भरी लग्जरी बस में सवार किशोरी ने टोल से निकलने के बाद आरोप लगाया कि बस के कर्मचारी ने अपर सीट पर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब किशोरी की मां को इस मामले की जानकारी हुई तो उसने बस के भीतर हंगामा खड़ा कर दिया। किशोरी शिकोहाबाद क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। शिकोहाबाद पहुंचकर महिला ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर दुष्कर्म के मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। यात्रियों का कहना है कि बस में सवार शराब का सेवन किया था। दुष्कर्म की जानकारी के संबंध में सामने व ऊपर नीचे बैठी सवारियों को भनक तक नहीं लग सकी। केबिन के सामने बैठे यात्रियों ने बताया कि उन्हें बस के भीतर दुष्कर्म की कोई जानकारी नहीं है। दुष्कर्म के दौरान मदद के लिये किशोरी ने भी कोई शोर नहीं मचाया है। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़िता व उसकी मां से पूछताछ की है।

epmty
epmty
Top