कतर दिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के पर- लगाया इतने साल का बैन

कतर दिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के पर- लगाया इतने साल का बैन

नई दिल्ली। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से की गई एक बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत इस इस्लामिक संगठन के ऊपर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ प्रतिबंध की कार्यवाही करने के साथ-साथ आठ अन्य संगठन के खिलाफ भी केंद्र सरकार की ओर से यह कार्रवाई की गई है। गृह मंत्रालय द्वारा विधिवत तौर पर प्रतिबंधित किए गए संगठनों के खिलाफ नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ऊपर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के अंतर्गत अब यह संगठन देश के किसी भी हिस्से में अपनी गतिविधियां जारी नहीं रख सकेगा। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के अलावा देश के आठ अन्य संगठनों के खिलाफ भी केंद्र द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। गृह मंत्रालय ने प्रतिबंधित किए गए संगठनों के खिलाफ इन्हें बंद करने का विधिवत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि प्रतिबंधित किए गए सभी संगठनों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहने के सबूत मिले हैं। केंद्र सरकार की ओर से यह फैसला अनलॉफुल एक्टिविटी प्रीवेंशन एक्ट के अंतर्गत लिया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि प्रतिबंधित किए गये संगठन रिहैब इंडिया फाऊंडेशन, केंपस फ्रंट ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया इमाम काउंसिल, नेशनल कनफेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन, नेशनल विमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एंपावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन के अलावा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है।

epmty
epmty
Top