लगा आज रात से कर्फ्यू- 30 अप्रैल तक सभी गतिविधियां बंद

लगा आज रात से कर्फ्यू- 30 अप्रैल तक सभी गतिविधियां बंद

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू हो गया है। जिसे संभालने के लिए आगे आई अरविंद केजरीवाल सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। तत्काल प्रभाव से रात 10.00 बजे से सवेरे 5.00 बजे तक देश की राजधानी में रात का कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है। सरकार द्वारा लगाया गया कर्फ्यू आगामी 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही इस अवधि में लोगों का आवागमन भी पूरी तरह से बंद रहेगा।

मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आगामी 30 अप्रैल तक रात का कर्फ्यू लागू किए जाने का एलान कर दिया है। कर्फ्यू की अवधि रात 10.00 बजे से सवेरे 5.00 बजे तक रहेगी। इस दौरान राजधानी में सभी तरह की गतिविधियां बंद रहेगी। साथ ही लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली सरकार की ओर से यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को राहत दी जाएगी।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में तकरीबन 4000 कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले रोजाना सामने आ रहे हैं और टेस्टिंग का पॉजिटिविटी रेट भी 5.30 से ऊपर पहुंच गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही मौत के आंकड़ों में भी रोजाना बढ़ोतरी हो रही हैै। महाराष्ट्र में भी उद्धव सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया है, क्योंकि महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जिसमें कोरोना के सर्वाधिक आंकड़े देखने को मिल रहे हैं।





epmty
epmty
Top