एमएलए और पार्टी कार्यकर्ता आए नजदीक- दोनों ने अब रचा ली शादी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की विधायक की जब पार्टी कार्यकर्ता के साथ नजदीकी हो गई तो दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। पार्टी विधायक एवं कार्यकर्ता की इस शादी में मुख्यमंत्री की पत्नी भी उत्साह के साथ शामिल हुई।
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की संगरूर विधायक नरेंद्र कौर भराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मनदीप सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। पटियाला के रोरेवाल गांव के गुरुद्वारे में आयोजित किए गए इस शादी समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर भी शामिल होने के लिए मौके पर पहुंची थी।
हंसी खुशी के माहौल के बीच आयोजित किए गए इस शादी समारोह में दोनों पक्षों के करीबी रिश्तेदार भी शामिल हुए। दोनों तरफ के रिश्तेदारों ने नव वर-वधू को अपने आशीर्वाद से नवाजा।
गौरतलब है कि नरिंदर कौर भराज राज्य विधानसभा की सबसे कम उम्र 28 साल की विधायक हैं। उन्होंने इसी साल वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में संगरूर सीट पर जीत दर्ज की थी।
नरिंदर कौर ने अपने निकटम प्रतिद्धंद्वी विजय इंदर सिंगला को 38,000 वोटों के अंतर से मात दी थी। विजय इंदर कांग्रेस की पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे, इसके बावजदू नरिंदर कौर ने उन्हें शिकस्त देकर सीट पर कब्जा किया।