किसानों पर लाठीचार्ज-भाजपा के ताबूत की बनेगी कील-प्रियंका

किसानों पर लाठीचार्ज-भाजपा के ताबूत की बनेगी कील-प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरियाणा के करनाल में पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री का घेराव करने जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज किये जाने को लेकर हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की यह दमनात्मक कार्रवाई उसके ताबूत में कील का काम करेगी।

शनिवार को नये कृषि कानूनों के विरोध में सीएम मनोहर लाल खटटर का घेराव करने जा रहे किसानों पर पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अन्नदाता किसान मेहनत करके खेतों में लहलहाती हुई फसल देते हैं। भाजपा सरकार अपना हक मांगने पर उन्हें लाठी से लहूलुहान करती है। उन्होंने कहा कि किसानों पर पड़ी एक-एक लाठी भाजपा सरकार के ताबूत में कील का काम करेगी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस लाठीचार्ज को लेकर हरियाणा सरकार पर हमला किया और कहा, "खट्टर साहेब, आज करनाल में हर हरयाणवी की आत्मा पर लाठी बरसाई है। धरती के भगवान किसान को लहूलुहान करने वाली पापी भाजपाई सत्ता का दमन दानवों जैसा है। सड़कों पर किसानों के शरीर से रिसते खून को आने वाली तमाम नस्लें याद रखेगीं। याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन-जय या मरण होगा।"





epmty
epmty
Top