महात्मा गांधी को गाली देने के बाद भूमिगत हुआ कालीचरण गिरफ्तार

महात्मा गांधी को गाली देने के बाद भूमिगत हुआ कालीचरण गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने के बाद किराए के मकान में जाकर छुप गए कालीचरण महाराज को आखिरकार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ही लिया गया है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने पुलिस द्वारा कालीचरण की गिरफ्तारी में इस्तेमाल किए गए तरीके पर आपत्ति जताई है।

बृहस्पतिवार को रायपुर पुलिस द्वारा धर्म संसद के समापन के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर, पुणे और अकोला में कई मामले दर्ज किए गए थे। महात्मा गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने के बाद से ही कालीचरण महाराज फरार हो गए थे। उधर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के तौर तरीके पर आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से कहा गया है कि कालीचरण के परिवार और उनके वकील को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई है। गिरफ्तार किए गए कालीचरण महाराज को जल्द ही अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को बृहस्पतिवार को खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम में किराए के मकान से गिरफ्तार किया हैै। बताया जा रहा है कि कालीचरण महाराज ने गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने छिपने हेतु एक कॉटेज भी बुक कराया था। रायपुर पुलिस उसे लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई है।



epmty
epmty
Top