ताबडतोड बलॉस्ट से ऐसे उड गई अवैध पटाखा फैक्ट्री- चार लोगों की मौत

ताबडतोड बलॉस्ट से ऐसे उड गई अवैध पटाखा फैक्ट्री- चार लोगों की मौत

नई दिल्ली। दीपावली पर्व की पांच दिवसीय श्रंखला के मौके पर अवैध रूप से पटाखे बनाकर भारी धन कमाने की लालसा से चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्ट्री ताबड़तोड़ धमाकों से जमींदोज हो गई है। फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की वजह से 4 लोग मर गए हैं। इनमें एक महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल होना बताए गए हैं। हादसे में आधा दर्जन लोगों के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम में रेस्क्यू में जुट गई है।

बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद के बामोर थाना क्षेत्र के गांव जैतपुरा में बने 2 मंजिला इमारत में संचालित की जा रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में ताबड़तोड़ ब्लास्ट हुए हैं। अचानक हुए ब्लास्ट से पूरा मकान पटाखों के धमाकों की चपेट में आकर जमींदोज हो गया है।

इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल होना बताए गए हैं। अभी मलबे में कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे से निकालकर अस्पताल भेजे गए 4 लोगों को गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई है। जेसीबी की सहायता से जमींदोज हुए मकान के मलबे को हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को देखा जा रहा है। एसपी आशुतोष बागरी और एसडीओपी टीआई वीरेंद्र कुशवाहा पुलिस और प्रशासन की टीमों को लेकर मौके पर मौजूद हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top