पति संक्रमित- प्रियंका आइसोलेट- चुनावी कार्यक्रम रद्द- कांग्रेस को झटका

पति संक्रमित- प्रियंका आइसोलेट- चुनावी कार्यक्रम रद्द- कांग्रेस को झटका

नई दिल्ली। पति रॉबर्ट वाड्रा के संक्रमित पाए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। असम दौरा रद्द करने के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा के सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। कोरोना की इस करारी मार से कांग्रेस को चुनावी मौसम में करारा झटका लगा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पति के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। हालांकि कराई गई कोरोना की जांच में प्रियंका गांधी वाड्रा की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिर भी उन्होंने एहतियात बरतते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि वह खुद क्वारटाइन हो गई है। वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आई थी। हालांकि उनकी कोरोना की रिर्पोट निगेटिव आई है। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस असुविधा के लिए माफी मांगते हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की विजय की कामना की है। प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा ऐसे समय में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जब देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की तरफ से चुनावी राज्यों में प्रचार की बागडोर संभाल रखी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के होम आइसोलेशन में चले जाने से कांग्रेस को चुनावी मौसम में करारा झटका लगा है।

गौरतलब है कि देशभर में कोरोना तेजी के साथ अपने पांव पसार रहा है। कोरोना की दूसरी लहर तेजी के साथ चलते हुए रोजाना नए रिकॉर्ड कायम करते हुए आगे बढ़ रही है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हुए कोरोना की दूसरी लहर को गंभीरता के साथ नहीं ले रहे हैं।

epmty
epmty
Top