हॉकी के सितारे रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन- हॉकी इंडिया ने जताया शोक

हॉकी के सितारे रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन- हॉकी इंडिया ने जताया शोक

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी एवं ओलंपिक 1980 में टीम की स्वर्ण पदक जीत का हिस्सा रहे रविंदर पाल सिंह के निधन पर शोक जताया है। वह 62 वर्ष के थे।

कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 24 अप्रैल को लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि वह ठीक हो गए थे, लेकिन शुक्रवार को उनकी तबियत बिगड़ी और आज सुबह कोरोना जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रों निंगोंबम ने शोक संदेश में कहा, " हॉकी इंडिया रविंदर पाल सिंह के परिवार के प्रति संवदेना व्यक्त करता है। उन्होंने भारतीय हॉकी में बहुत बड़ा योगदान दिया और उनकी उपलब्धियां हमेशा याद रखी जाएंगी। इस मुश्किल समय से उबरने के लिए भगवान उनके परिवार और दोस्तों को शक्ति दे। "

उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व सेंटर हाफ दिवंगत रविंदर पाल ने 1980 और 1983 मे कराची में चैंपियंस ट्रॉफी, 1982 में कराची में एशिया कप और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 1984 में टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

epmty
epmty
Top