राम राम कहकर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने इस क्षेत्र को कहा अलविदा

राम राम कहकर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने इस क्षेत्र को कहा अलविदा

नई दिल्ली। देशभर के युवाओं के साथ बड़ी उम्र के लोगों के ऊपर भी अपने नृत्य के जरिये अपना जादू बिखेर देने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब सोशल मीडिया पर दिखाई नहीं देगी। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने राम राम कहते हुए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है।

दरअसल हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की ओर से इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा गया है राम-राम तबीयत ठीक नहीं होने के कारण मैं अपडेट नहीं रहूंगी। माफ करना जल्द मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया से विदाई लेने पर दुखी होने वाला इमोजी भी शेयर किया है। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्हें क्या हुआ है? हालांकि उनके फैंस इस बात से परेशान हैं और वह कमेंट करके पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है?

उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वह अपनी पर्सनल एवं प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। प्रशंसक उनकी पोस्ट का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं और कमेंट के माध्यम से उनके ऊपर अपना प्यार भी बरसाते हैं।

epmty
epmty
Top