मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले बदले कई राज्यों के राज्यपाल

मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले बदले कई राज्यों के राज्यपाल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार की चल रही संभावना के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के राज्यपालों में फेरबदल किया है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को सरकार से हटाकर कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश, और हिमाचल प्रदेश सहित आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार की चल रही संभावनाओं को पुख्ता करते हुए महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा हरी बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरण पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा के गवर्नर बनाए गए हैं। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बेस को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

epmty
epmty
Top