रेलवे के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद पर महिला की तैनाती- इन्हें मिली..

रेलवे के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद पर महिला की तैनाती- इन्हें मिली..
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। रेलवे के इतिहास में पहली बार एक महिला अफसर को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष नियुक्त की गई पहली महिला अफसर 1 सितंबर को अपना पदभार ग्रहण करेंगी।

बृहस्पतिवार को रेलवे विभाग ने एक नया इतिहास कायम करते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद पर महिला अफसर की तैनाती की है। जया वर्मा सिंह को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद पर विराजमान होने वाली वह पहली महिला होगी। मौजूदा अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी का स्थान लेने वाली रेलवे बोर्ड की नई चेयरमैन इसी साल की 1 सितंबर यानी शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगी।

अध्यक्ष नियुक्त की गई जया वर्मा सिंह मौजूदा समय में रेलवे बोर्ड में परिचालन एवं व्यवसाय विकास की सदस्य हैं।

epmty
epmty
Top