वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से मांग लिया किस- देखें वीडियो

वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से मांग लिया किस- देखें वीडियो

नई दिल्ली। भारत की शादियों में दूल्हा और दुल्हन की हरकतों के कारणवश उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि वह दुल्हन से किस मांगता हैै।

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो एक यूजर ने अपलोड की है। इस वीडियो में विवाह के लिये स्टेज सजा और गेस्ट भी एकत्रित हुए दिखाई दे रहे हैं। दूल्हा और दुल्हन का जयमाला का प्रोग्राम प्रारंभ हो जाता है। जब दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालता है तो इस दौरान दूल्हा मौका पाते ही इशारों में दुल्हन से किस मांग लेता है। दूल्हे के किस मांगने पर दुल्हन शर्मा जाती है लेकिन फिर प्यार से उसे किस कर देती है। ऐसा देख वहां मौजूदा गेस्ट तालियां बजाने लगते हैं। कुछ लोगों ने इस वाकिये की वीडियो बना ली। अब यह वीडियो एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है इस वीडियो को देखकर यूजर्स विभिन्न प्रकार की प्रक्रियाएं पेश कर रहे हैं।



epmty
epmty
Top