दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सपना चौधरी की टेंशन

दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सपना चौधरी की टेंशन

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ती हुई लग रही है। जिसके चलते उसे दिल्ली पुलिस के दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने डांसर सपना चौधरी के विरुद्ध धोखाधड़ी के मामले में रपट दर्ज की है।

हालांकि यह मामला किसकी शिकायत पर दर्ज किया गया है, इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने मीडिया क्षेत्रों को नहीं दी है। अपनी गायकी और नृत्य के हुनर से देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ाने वाली डांसर सपना चौधरी को अब दिल्ली पुलिस के सवालों का जल्द ही सामना करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में सपना चौधरी के भाई ने एक इवेंट ऑर्गेनाइजर के खिलाफ अपनी बहिन की बकाया राशि होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में सपना चौधरी के भाई विकास चौधरी का आरोप था कि वह पुलिस के पास इसलिए गए थे क्योंकि लुधियाना में एक शो के लिए आगे आयोजक ने मेहनतानें के तौर पर 8 लाख रूपये देने की बात कही थी लेकिन उसने सिर्फ 6 लाख रूपये ही दिए।

गौरतलब है कि पिछले साल 24 जनवरी को सपना चौधरी ने हरियाणवी डांसर, लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ अदालती शादी कर ली थी। पिछले महीने ही उन्होंने अपने पति और बच्चे के साथ बेहद सादे माहौल के बीच शादी की सालगिरह का जश्न भी मनाया था। बताया जाता है कि सपना चौधरी अपने साथी कलाकार वीर साहू के साथ पिछले लगभग 5 साल से रिलेशनशिप में थी। लेकिन किसी को कानों कान इसकी खबर तक नहीं हुई। इस रिलेशनशिप का खुलासा पिछले वर्ष उस समय हुआ था जब सपना ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके चलते उन्हे अदालती शादी का खुलासा करना पडा।

epmty
epmty
Top