गाय ने सोने की निगली चेन- निकालने के लिये उठाया यह कदम

गाय ने सोने की निगली चेन- निकालने के लिये उठाया यह कदम

नई दिल्ली। दुनिया के भारत देश में ही केवल गाय को माता माना जाता है और पूजा भी की जाती है। कर्नाटक में एक महिला की श्रृंगार कर पूजा की। इसी दौरान गाय के पेट में एक सोने की चेन चली गई, इसके बाद महीनों तक पूरे परिवार ने गाय के गोबर पर नजर रखी, गाय के गोबर में चेन ने निकलने पर फिर ऐसा कदम उठाया।

मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के सिरसी इलाके में श्रीकांत हेगडे नाम के व्यक्ति की फैमिली वालों ने दीपोत्सव के पश्चात गौपूजा में गाय और उसके पछडे का नहलाने के बाद फूल-मालाओं और आभूषणों का श्रृंगार किया था। वहां पर सभी गाय को लक्ष्मी मानकर पूजा करते हैं इसलिये उन्होंने ऐसा किया था। पूजा के दौरान ही गाय ने एक सोने की चेन निगल ली। जब फैमिली वालों को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी गाय को बाहर भी नहीं निकलने दिया। उन्होंने 35 दिनों तक गाय के गोबर पर ध्यान दिया, लेकिन चेन बाहर नहीं आई। इसके बाद परिवार वालों ने डॉक्टर को बुलाकर परामर्श लिया, जिसके बाद गाय को चिकित्सालय में लेकर जांच कराई गई। जांच में आया कि गाय के पेट में ही अभी तक सोने की चेन है। गाय के पेट में चेन निकलवाने के लिये उसका ऑपरेशन कराया गया। चेन का जब वजन किया गया तो वह 20 ग्राम की बजाय सिर्फ 18 ग्राम ही रह गई थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने यह भी परामर्श दिया कि अगर गाय के पेट से चेन को नहीं निकली गई तो उसकी तबियत बिगड सकती है। परिवार वालों को इस बात का अफसोस है कि उनकी वजह से गाय को काफी तकलीफ हुई है।



epmty
epmty
Top