BJP MLA की सुंदरता की तारीफ कर विपक्ष के निशाने पर आए CM

BJP MLA की सुंदरता की तारीफ कर विपक्ष के निशाने पर आए CM

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक की सुंदरता की तारीफ करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मुख्यमंत्री पर करारा तंज कसते हुए कहां है कि रंगीन मिजाजी के चर्चे आम है, इस उम्र में भी चच्चा बदनाम है।

दरअसल मिल रही जानकारी के मुताबिक बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में शामिल हुई भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक निक्की हेम्ब्रम की ओर से शराबबंदी की वजह से महुआ की खेती करने में लगे लोगों की बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए उन्हें वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराए जाने की बात कही थी। बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा की महिला विधायक को बीच में ही टोकते हुए कह दिया था कि आप इतनी सुंदर है। लेकिन आपको मालूम नहीं है कि आदिवासियों के लिए हमारी सरकार की ओर से क्या-क्या किया गया है। इस लिहाज से आपका विचार बिल्कुल ही उल्टा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा की महिला विधायक से यह भी कह दिया कि वह अपने क्षेत्र में जाती ही नहीं है। इसके बाद खुद निक्की हेम्ब्रम ने मुख्यमंत्री के व्यवहार से मर्माहत होते हुए मीडिया से कहा है कि मुख्यमंत्री ने उनसे जो बातें कही है उन्हें मैं सार्वजनिक तौर पर दोहरा नहीं सकती हूं।

मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया मेरी मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला है। मैंने पार्टी फोरम पर अपनी बात रख दी है। इस मामले को तूल पकड़ता हुआ देखकर एनडीए के दोनों घटक दलों भाजपा और जेडीयू की ओर से अब बैकडोर से इस मामले के डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू कर दी गई है। उधर आरजेडी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर आरजेडी की ओर से लिखा गया है कि जाने सीएम नीतीश कुमार का एक महिला भाजपा विधायक पर तुम इतनी सुंदर हो कमेंट। किस प्रकार से तूल पकड़ रहा है। उधर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आरजेडी के ट्वीट को री ट्वीट करते हुए लिखा है कि महिलाओं की सुंदरता ही निहारता रह गया। 3 नंबरी पार्टी का मुखिया बिहार को फिसड्डी राज्य का दर्जा जो दिला दिया। रोहिणी आचार्य यहीं पर नहीं रुकी बल्कि उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि रंगीन मिजाजी के चर्चे सरेआम हैं, इस उम्र में भी चच्चा बदनाम है।



epmty
epmty
Top