जश्न के बीच ओलंपिक में सोना जीतने वाले नीरज चोपड़ा पर इनामों की बौछार

जश्न के बीच ओलंपिक में सोना जीतने वाले नीरज चोपड़ा पर इनामों की बौछार

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों की भाला फेंक प्रतियोगिता में 15 वें दिन तकरीबन 121 साल का सूखा खत्म करते हुए एथलेटिक में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के ऊपर इनामों की बौछार हो गई है। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का सीना चौड़ा करने वाले जैवलिन थ्रोअर सेना के नीरज चोपड़ा को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सरकार की ओर से 6 करोड़ रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

शनिवार को भारतीय जैवलिन थ्रोअर मूल रूप से हरियाणा के पानीपत निवासी नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर की दूरी पर भाला फेंकते हुए ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा का दूसरा मेडल जीता है। इससे पहले 13 बरस पूर्व निशानेबाजी में भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने सोने का तमगा जीता था। अभी तक केवल हॉकी में ही भारत ओलंपिक खेलों में 8 मर्तबा गोल्ड मेडल जीतने में सफल हो सका है। भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर आज समूचा हिंदुस्तान गर्व करते हुए अपना सीना चौड़ा महसूस कर रहा है। भारतवासियों ने नीरज चोपड़ा को देश की शान करार दिया है।

नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि उनकी गोल्ड मेडल की जीत देश और हरियाणा के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को राज्य सरकार की ओर से ए-क्लास नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा जैवलिन थ्रोअर को 6 करोड रुपए की राशि भी सरकार की ओर से दी जाएगी। कंसेशनल रेट पर नीरज चोपड़ा को मकान बनाने के लिए प्लाट भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पंचकूला में अलग से एथलेटिक सेंटर बनाए जाने की घोषणा की है और इस सेंटर का हेड नीरज चोपड़ा को बनाने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नीरज चोपड़ा पंचकूला में ही अभ्यास करते रहे हैं। सभी खेलों को अब राज्य में बढ़ावा दिया जाएगा।

epmty
epmty
Top