BJP सांसद की सलाह-भारत को देनी चाहिए अशरफ गनी को शरण

BJP सांसद की सलाह-भारत को देनी चाहिए अशरफ गनी को शरण

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने कहा है कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अशरफ गनी को अपने यहां भारत को रहने के लिए आमंत्रण देना चाहिए। वह अपेक्षाकृत उच्च शिक्षित है और जब तालिबान अमेरिका के बनाए आधुनिक हथियारों के साथ पाक अधिकृत कश्मीर में घुसपैठ करेगा तो वह भारत को भविष्य की प्रवासी अफगान सरकार बनाने में मदद कर सकते हैं।

बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपना एक अलग राग छेड़ते हुए ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान का कब्जा होने से पहले ही वहां के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अपना देश छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में शरण ली है। भारत ने हमेशा से तालिबान का विरोध किया है। भारत को सत्ता से बेदखल हुए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को अपने यहां शरण देनी चाहिए। अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अशरफ गनी को अपने यहां रहने के लिए भारत को आमंत्रण देना चाहिए। क्योंकि वह अपेक्षाकृत उच्च शिक्षित है और जब कभी तालिबान अमेरिका के बनाए आधुनिक हथियारों के साथ पाक अधिकृत कश्मीर में घुसपैठ करेगा तो वह भारत को भविष्य की प्रवासी अफगान सरकार बनाने में मदद कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब डॉक्टर सुब्रमण्यम स्वामी ने तालिबान को लेकर कुछ कहा हो। तकरीबन दो-तीन दिन पहले ही भाजपा सांसद डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने भारत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि पहले लद्दाख में भारत चीन के आगे कमजोर पड़ा और अब वह तालिबान के आगे कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। यह हमारी राष्ट्रीय छवि के लिए नुकसान दे है।

Next Story
epmty
epmty
Top