निर्माण कार्यों पर लगाई रोक-श्रमिकों को मिलेंगे 5-5 हजार

निर्माण कार्यों पर लगाई रोक-श्रमिकों को मिलेंगे 5-5 हजार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर से आबोहवा खराब होने लगी है। दिल्ली सरकार की ओर से सुधारात्मक उपाय लागू करते हुए अगले आदेशों तक निर्माण एवं तोड़-फोड़ की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही सभी निर्माण श्रमिकों को सरकार की ओर से 5-5 हजार रूपये दिए जाएंगे।

सोमवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की ओर से बताया गया है कि राजधानी दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए शुरू किए गए रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान को भी आगामी 18 दिसंबर तक आगे बढ़ाया जाएगा। आवश्यक सेवाओं में लगे ट्रकों को छोड़कर अन्य सभी ट्रकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को 7 दिसंबर तक आगे बढ़ा दिया गया है। सीएनजी और बिजली से चलने वाले ट्रकों को राजधानी में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पर्यावरण मंत्री ने कहा है कि गैर प्रदूषण कारी निर्माण गतिविधियों जैसे प्लंबिंग का काम, आंतरिक सजावट, बिजली का काम और बढ़ाई के काम की अनुमति दी जाएगी। उधर विशेषज्ञों का मानना है कि कम तापमान और हवा की गति कम होने की वजह से स्थिति जस की तस यानी स्थिर हो गई है। आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता और भी खराब होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक अगर राजधानी दिल्ली में बारिश होती है तो स्थिति में काफी हद तक सुधार हो सकता है।



epmty
epmty
Top