सिद्धू के इस्तीफे से अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर संकट के बादल

सिद्धू के इस्तीफे से अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर संकट के बादल

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद अब दा कपिल शर्मा शो में जज की कुर्सी पर बैठकर जोरदार ठहाका लगाने वाली अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर अब संकट के बादल खड़े हो गए हैं। स्वयं का मजाक बनाते हुए अर्चना पूरन सिंह ने सोशल मीडिया पर कई मीम्स शेयर किये हैं। जिनमें लिखा गया है कि अब मेरा धंधा बंद करवाएगा।

दरअसल सोनी टीवी पर इस समय शनिवार और रविवार की रात प्रसारित होने वाले दा कपिल शर्मा शो में जज की कुर्सी पर विराजमान रहते हुए हंसी मजाक की बातों पर अर्चना पूरन सिंह जोरदार ठहाके लगाते हुए दिखाई देती है। अर्चना पूरन सिंह के पहले जज की इस कुर्सी पर नवजोत सिंह सिद्धू का कब्जा था। लेकिन उनके कांग्रेस में जाकर पहले मंत्री और उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में व्यस्त हो जाने की वजह से नवजोत सिंह सिद्धू को जज की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। नवजोत सिंह सिद्धू के जज का पद छोड़ने के बाद अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को दा कपिल शर्मा शो में जज की कुर्सी दी गई थी। शो के कलाकार भी समय-समय पर अर्चना पूरन सिंह को उनकी कुर्सी को लेकर निशाना बनाते हुए अपने जोक सुनाते नजर आते हैं।

अर्चना पूरन सिंह ने इसी रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में बताया था कि जब नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे तो उनको कई बुके मिले थे। अब मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर से ट्रेंड होने लगी है। लोगों ने अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के ऊपर धड़ाधड़ कई मीम्स बना डाले हैं। लोग जोक्स बनाते हुए मीम्स डाल रहे हैं कि अब फिर से अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी को खतरा हो सकता है। मजेदार बात यह है कि इस तरह की मीम्स अर्चना पूरन सिंह खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

epmty
epmty
Top