और देखती रह गई पुलिस-किसानों ने तोड़े पुलिस बैरिकेडस

और देखती रह गई पुलिस-किसानों ने तोड़े पुलिस बैरिकेडस

नई दिल्ली। नये कृषि कानूनों के विरोध में चलाए जा रहे किसान आंदोलन के 7 माह पूर्ण होने पर खेती बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस पर राज्यपाल के आवास की तरफ ज्ञापन देने के लिये बढ़ रहे किसान तमाम चौकसी के बावजूद पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडस तोड़ते हुए आगे बढ़ गए हैं। बैरिकेडस तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे किसानों को पुलिस देखती ही रह गई।

शनिवार को नए कृषि कानूनों के विरोध में चलाए जा रहे किसान आंदोलन के 7 माह पूरे होने पर किसान संगठनों द्वारा आहूत खेती बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस के मौके पर किसानों द्वारा पंचकूला में जोरदार जुलूस निकाला गया। अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने के लिये जा रहे किसानों को राज्यपाल आवास की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। जिसके चलते जगह-जगह बैरिकेडस लगाकर किसानों को रोकने के इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा के पंचकूला में राज्यपाल आवास की ओर मार्च कर रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडस को किसानों ने एक तरफ धकेल दिया और लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान तमाम सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बनकर ज्ञापन देने के लिये आगे बढ रहे किसानों को देखते रह गए। उधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर शनिवार को कहा है कि उनकी पार्टी सत्याग्रही अन्नदाताओं के साथ खड़ी हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है सीधी सीधी बात है हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं।

epmty
epmty
Top