शाहरूख खान के कई स्थानों को उडाने की धमकी देना वाला आरोपी अरेस्ट

शाहरूख खान के कई स्थानों को उडाने की धमकी देना वाला आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली। महाराष्ट्र पुलिस को कॉल करके कई महत्वपूर्ण स्थानों को बम ब्लास्ट और आंतकवादी हमले की धमकी देने वाले आरोपी को मध्यप्रदेश की जबलपुर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र गिरफ्तार किया गया आरोपी जितेश ठाकुर ने बीती 6 तारीख को महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम पर कॉल कर कहा कि बॉलीवुड किंग शाहरूख और रेलवे स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण जगहों पर आतंकवादी बम धमाके करने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने जब कॉल को ट्रेस किया तो यह जबलपुर का नंबर निकला, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस जबलपुर पुलिस ने सम्पर्क किया। इसके बाद जबलपुर पुलिस सक्रिय हो गई। जबलपुर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जितेश पहले भी कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं डायल-100 को कॉल करके परेशान कर चुका है।




epmty
epmty
Top