भूस्खलन से हुआ हादसा-बस पर गिरा पहाड़-दबे यात्री, मचा हाहाकार

भूस्खलन से हुआ हादसा-बस पर गिरा पहाड़-दबे यात्री, मचा हाहाकार

नई दिल्ली। प्रकृति रौद्र रूप धारण करते हुए लगातार लोगों पर अपना कहर ढहा रही है। भूस्खलन के चलते गिरे पहाड़ के मलबे के नीचे यात्रियों को लेकर जा रही राज्य परिवहन निगम की बस दब गई। जिसमें 50 से 60 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। डिप्टी कमिश्नर ने इसकी जानकारी देते हुए मौके पर एनडीआरएफ व अन्य कई टीम को भेजकर राहत और बचाव कार्य शुरू करा दिए हैं। अभी तक 9 लोगों को सुरक्षाबलों ने बचा लिया है जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बार फिर से हुई भूस्खलन की घटना ने कोहराम मचा दिया है। भयानक भूस्खलन में पहाड़ से गिरे मलबे के नीचे 50 से 60 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि यात्रियों को लेकर जा रही राज्य परिवहन निगम की बस के ऊपर भूस्खलन से पहाड़ का मलबा गिर गया है। डिप्टी कमिश्नर सादिक हुसैन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी घटना की पुष्टि करते हुए इस पर गहरा दुख जताया है। 1 महीने से भी कम समय के भीतर किन्नौर में भूस्खलन होने की यह दूसरी बड़ी घटना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भूस्खलन के मलबे के नीचे पचास से साठ लोगों के दबे हुए होने की आशंका है। बचाव अभियान के तहत मौके पर पहुंची भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए अभी तक बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत चार लोगों को मलबे के नीचे से निकाल लिया है। अभी भी थोड़ा बहुत भूस्खलन हो रहा है। लेकिन मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अभियान में जुटी टीमों ने अभी तक 9 लोगों को बचा लिया है जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हादसे में बस के साथ ही अन्य पांच छोटे वाहन भी दबे होने की आशंका जताई गई है। चट्टान खिसकने के बाद से ही नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया है। यह हादसा बुधवार की दोपहर तकरीबन 1.00 बजे के आसपास हुआ है। मलबे में हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की बस के साथ ही एक ट्रक और एक गाड़ी भी दबी हुई दिखाई दे रही है।

epmty
epmty
Top