कोरोना संक्रमण के बीच भारत में घुसे 6 हजार म्यांमार के नागरिक

कोरोना संक्रमण के बीच भारत में घुसे 6 हजार म्यांमार के नागरिक

नई दिल्ली। एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से परेशान है। कोरोना महामारी ने चारों तरफ तांडव मचाया हुआ है वहीं भारत के पड़ोसी मुल्क म्यांमार में इन दिनों सैन्य शासन लगातार कार्यवाही कर रहा है। निरंकुश होते शासन की वजह से म्यांमार के नागरिक वहां से भागने को मजबूर है और भारत में लगातार घुस रहे हैं। 1 फरवरी 2021 को म्यांमार में सेना प्रमुख द्वारा देश की चुनी गई सरकार का तख्तापलट किया गया था तब से लेकर अब तक वहां पर सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। मगर सैन्य कार्यवाही रुकने को तैयार नहीं है। सेना द्वारा हजारों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई लोग तो ऐसे हैं जिनके परिवार को भी उनकी जानकारी नहीं है कि उनके परिवार के लोग सुरक्षित भी है या नहीं है।

म्यांमार में निरंकुश होते शासन की वजह से कई लोग सीमा पार कर भारत में पहुंच चुके हैं। मिजोरम में चार से 6 हजार म्यांमार नागरिक घुसने की सूचना मिली है। मिजोरम सरकार द्वारा इनको अस्थाई तौर पर शरण भी दी गई है और उनके खाने-पीने का भी इंतजाम किया जा रहा है। हालांकि भारत सरकार के अधिकारिक बयान बयान में सरकार ने इनको शरणार्थी मानने से भी इनकार किया है उर सरकार ने म्यांमार सैन्य सरकार को एक पत्र भी लिखा गया है जिसमें उनसे अपने नागरिकों को वापस बुलाने की मांग की गई है और भारत और म्यांमार के बेहतर रिश्तो का हवाला भी दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्रीय प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन के अनुसार भारत में म्यांमार से आने वाले नागरिकों की संख्या 4 से 6 हजार के बीच हैं।

epmty
epmty
Top