17 सौ मकान-चला बुलडोजर-मंदिर भी चपेट में-लोगों में गुस्सा

17 सौ मकान-चला बुलडोजर-मंदिर भी चपेट में-लोगों में गुस्सा

फरीदाबाद। राजधानी दिल्ली की सीमा से सटे खोरी इलाके में नगर निगम द्वारा महाबली की सहायता से अवैध निर्माणों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया। थोडी सी ही देर में महाबली लगभग 17 सौ से अधिक मकान जमींदोज कर चुका है। निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई से हजारों लोग बेघर होकर सड़क पर आ गए हैं। स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा दिखाई दे रहा है। खोरी में बने मंदिर की मूर्ति को भी निगम कर्मियों ने हटाकर बाहर रख दिया है।


शुक्रवार को दिल्ली की सीमा से सटे फरीदाबाद के खोरी इलाके में नगर निगम की ओर से अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। महाबली की सहायता से अवैध निर्माण के रूप में सामने आए 17 सौ से अधिक मकानों को महाबली ने अपने मजबूत जबड़ों से थोडी सी ही देर में जमींदोज कर दिया। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत का कहना है कि नगर निगम की जमीन पर लोगों ने कब्जा करके अवैध ढंग से निर्माण कर लिए थे। निगम द्वारा अवैद्य निर्माण के खिलाफ यह कार्यवाही पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों पर की जा रही है। अभी तक 17 सौ से अधिक मकान तोड़े जा चुके हैं। अवैद्य निर्माण के खिलाफ चालू की गई यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। नगर निगम ने अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए पुलिस की सहायता लेते हुए समूचे इलाके की घेराबंदी कर ली है। सूरज कुंड रोड से दिल्ली जाने वाले लोगों और ट्रैफिक को अनंगपुर चैक से ही ग्रीन फील्ड की तरफ नेशनल हाईवे के लिए मोड़ दिया गया है। इसी प्रकार सूरजकुंड में गोल चक्कर पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लोगों का कहना है कि खून पसीने की कमाई से पाई पाई जोड़ कर उन्होंने यह मकान बनाए थे। मकान टूटने के बाद अब वह कहां जाएंगे।

epmty
epmty
Top