स्वीडन से इंडिया में युवक के पास आई 16 वर्षीय लड़की

स्वीडन से इंडिया में युवक के पास आई 16 वर्षीय लड़की

नई दिल्ली। प्यार को लेकर अक्सर विभिन्न मामले सामने आते रहते हैं। कि लड़का तो कभी लड़की प्यार में अपने परिवार छोड़ देते हैं। एक ऐसा ही मामला स्वीडन से सामने आया है। एक 16 वर्षीय लड़की मुंबई के 19 वर्षीय युवक के पास आ गई।

मिली जानकारी के अनुसार स्वीडन की एक लड़की वीजा पर कुछ दिन पूर्व मुंबई आ गई थी। बताया जा रहा है कि इस लड़की की उम्र सिर्फ 16 वर्ष है। और इस लड़की को संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से मुंबई के 19 वर्षीय युवक से शुरू हुआ है। लड़की की माता-पिता ने स्वीडन के पुलिस स्टेशन में 27 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई और शक जताते हुए कहा कि शायद वह इंडिया गई है। स्वीडन पुलिस ने इंटरपोल के माध्यम से भारत से सम्पर्क किया। मुंबई की क्राइम ब्रांच को चार दिसम्बर को इंटरपोल के द्वारा एक येलो नोटिस मिला, जिसके आधार पर जांच शुरू हुई। इसके बाद लड़की और लड़के दोनों को पता चल गया। पुलिस ने युवक को बताया कि लड़की को उसने एक कैंप में रखा हुआ था क्योंकि लड़के का परिवार इसके लिये खुश नहीं हुआ था। इसके बाद पुलिस ने लड़की केा अपनी कस्टडी में लेकर लड़की के माता-पिता को मुंबई बुलाया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताए संपूर्ण होने के पश्चात उसके माता-पिता को लड़की को सौंप दिया गया। पुलिस को पूछताछ में लड़की ने कहा कि वह अपनी इच्छा से लड़के के पास आई थी और उसके विरूद्ध कोई बयान नहीं दिया, जिसके बाद लड़की के माता-पिता उसे लेकर उसे स्वीडन लौट गये।




epmty
epmty
Top