एक्सरे कर डॉक्टर रह गये हैरान- शख्स के प्राइवेट पार्ट में मिला तार

एक्सरे कर डॉक्टर रह गये हैरान- शख्स के प्राइवेट पार्ट में मिला तार
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। कुछ लोग अपनी चतुराई के आगे खुद ही फंस जाते हैं। अपनी समस्या को खुद ही सुलझाने के चक्कर में उस समस्या को और बड़ी बना लेते हैं। एक मामला ऐसा ही सामने आया पाकिस्तान से। व्यक्ति ने समस्या को सुलझाने के लिये प्राइवेट पार्ट में केबल डाल दिया था, जो वहीं पर फंस गया था।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के कराची के रहने वाले गोपनीय नामक को पेशाब करने में समस्या आ रही थी। व्यक्ति ने समस्या को सुलझाने के लिये 18 सेंटीमीटर लम्बे तार को अपने मूत्रमा में डाल दिया लेकिन वह भीतर ही रह गया। समस्या सुलझने की बजाय और उत्पन्न हो गई। इसके बाद व्यक्ति को दर्द होने लगा, जिसके बाद डॉक्टर के पास पहुंचा। उपचार के लिये गोपनीय नामक व्यक्ति को हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया गया। डॉक्टरों ने जब व्यक्ति का एक्सरा किया तो वह भी हैरान रह गये कि प्राइवेट पार्ट में कुछ फंसा हुआ है। डॉक्टरों ने सर्जरी कर उस तार का निकाल दिया। डॉक्टरों का इस मामले को लेकर कहना है कि इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकत थी लेकिन अब उसकी स्थिति स्थिर है।

epmty
epmty
Top
null